फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Concerns over potential crisis for Nepali jute industry due to India's tariff policy

Siddharthnagar News: भारत की शुल्क नीति से नेपाली जूट उद्योग पर संकट की आशंका

Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Concerns over potential crisis for Nepali jute industry due to India's tariff policy
नेपाली प्रतिनिधि सभा में जूट उद्योग के संकट पर बोलती सांसद निशा डांगी। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
खुनुवां। भारत की शुल्क नीति से नेपाली जूट उद्योग पर पड़ रहे असर का मुद्दा शनिवार को नेपाल की प्रतिनिधि सभा में उठा। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सांसद निशा डांगी ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से भारत के साथ तत्काल कूटनीतिक पहल करने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद डांगी ने कहा कि भारतीय एंटी-डंपिंग शुल्क और काउंटरवेलिंग ड्यूटी जांच से उद्योगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इससे जूट उद्योगों के सामने गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका है। हजारों मजदूरों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उचित बाजार मिलने में भी परेशानी होगी। उन्होंने सरकार से नेपाली जूट उद्योगों के हितों की रक्षा का आग्रह किया। औद्योगिक नीति को केवल बंद उद्योगों तक सीमित न रखने की बात कही। पहले से संचालित उद्योगों को टिकाऊ आधार पर चलाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

दीर्घकालिक औद्योगिक नीति की मांग
सांसद डांगी ने रोजगार संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की उपज के लिए बाजार उपलब्ध कराने की बात कही। उद्योगों का संचालन निरंतर बनाए रखने के लिए भी कदम उठाने को कहा। इसके लिए एक दीर्घकालिक औद्योगिक नीति तैयार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed