फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two including girl killed, one injured in road accident

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य मेले में बुखार और एलर्जी के पहुंचे मरीज

Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two including girl killed, one injured in road accident
तिलौली/भनवापुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर में मुख्यमंत्री जन अरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। रविवार को इन पीएचसीओं पर कुल 44 मरीजों का इलाज कर आवश्यक सुझाव व दवाएं दी गई। पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने 27 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं देने के साथ ही सुझाव दिए। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि इस समय मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द व अस्थमा के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुराग मिश्र ने कुल 17 मरीजों को जांच कर जरूरी औषधियां वितरित की। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में कुछ जरूरी दवाओं का अभाव है। इस दौरान मनोज मिश्र, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज : नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न रोगों के 10 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। स्वास्थ्य मेला में बुखार तथा त्वचा रोग संबंधित मरीज अधिक रहे। इस दौरान डॉ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, विमल कुमार, एएनएम गीतांजलि तथा रवि आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिडई में डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने 14 मरीजों का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर बुखार सर्दी, जुकाम त्वचा रोगी के मरीज आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितौनी में डॉ. अमर कुमार चौधरी की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्वांस रोगी, बुखार, सर्दी जुकाम के 15 मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed