{"_id":"6af89c7b2751decc79081f72","slug":"siddharthnagar-news-ear-pain-and-a-feeling-of-heaviness-due-to-a-cold-difficulty-in-hearing-as-well-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168144-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सर्दी-जुकाम से कान में दर्द और भारीपन, सुनने में भी हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सर्दी-जुकाम से कान में दर्द और भारीपन, सुनने में भी हो रही परेशानी
Sat, 14 Nov 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज और बांसी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज पहुंच रहे 20 से 25 मरीज, चक्कर आने की भी शिकायत
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का असर अब लोगों के कानों पर भी पड़ने लगा है। कान में दर्द, भारीपन, झनझनाहट और कम सुनाई देने की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और बांसी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 मरीज इस तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या बढ़ी है। कई परिवारों में एक के बाद एक सदस्य इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब इसका असर कानों पर भी दिखाई देने लगा है। सर्दी-जुकाम के बाद कुछ लोगों को कान में भारीपन, दर्द और झनझनाहट महसूस हो रही है। वहीं, कुछ मरीजों को कम सुनाई देने के साथ चक्कर आने की शिकायत भी है।
बांसी के 50 शैय्या जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इन दिनों कान संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना करीब 20 से 25 मरीज कान में दर्द, भारीपन और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच में कई मरीजों में सर्दी-जुकाम के बाद कान संबंधी परेशानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि गले और कान के बीच यूस्टेशियन ट्यूब नामक नली होती है। सर्दी-जुकाम के दौरान इसमें सूजन आने से कान के अंदर दबाव का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे भारीपन, दर्द और कम सुनाई देने जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक मरीजों को दवाओं के साथ गर्म पानी की भाप लेने, ठंडी चीजों के सेवन से बचने और ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर कान में संक्रमण गंभीर हो सकता है। कुछ मामलों में कान से पानी या मवाद निकलने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कान में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। कान से अचानक सुनाई देना कम हो जाए, तेज दर्द हो या चक्कर आने लगें तो घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द ईएनटी चिकित्सक से जांच कराकर उपचार कराएं।
सर्दी-जुकाम के दौरान नाक और गले में सूजन होने से कान को गले से जोड़ने वाली यूस्टेशियन ट्यूब प्रभावित हो सकती है। इससे कान के अंदर दबाव का संतुलन बिगड़ जाता है और कान बंद होने या भारीपन का एहसास होता है। कई बार कान में आवाज गूंजने, झनझनाहट और कम सुनाई देने की शिकायत भी होती है। बच्चों और बुजुर्गों में ऐसी परेशानी होने पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- डॉ. संजय कुमार शर्मा, ईएनटी सर्जन, 50 शैय्या अस्पताल, बांसी
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कान में लगातार झनझनाहट या सीटी जैसी आवाज आना।
कान बंद होने या भारीपन महसूस होना।
कान में दर्द, खुजली या सुनने की क्षमता कम होना।
चक्कर आना या चलते समय संतुलन बिगड़ना।
सर्दी-जुकाम के साथ कान में दबाव और दर्द होना।
कान से पानी, मवाद या खून निकलना।