{"_id":"6af89d5190cbe3e9d8085f64","slug":"siddharthnagar-news-discussion-on-strengthening-the-organization-and-voter-revision-during-sp-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-168160-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सपा की बैठक में संगठन मजबूती और मतदाता पुनरीक्षण पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सपा की बैठक में संगठन मजबूती और मतदाता पुनरीक्षण पर चर्चा
Sat, 14 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
- 22 नवंबर को विधानसभा स्तर पर मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की जयंती
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को सक्रिय बनाने, पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि 22 नवंबर को नेताजी की जयंती जिले की सभी विधानसभाओं में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। विचार गोष्ठियों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहें। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने और गलत नामों को हटवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, चौधरी अमर सिंह, विभा शुक्ला, राममिलन भारती, रामसेवक लोधी आदि मौजूद रहे।