फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two former chairmen and a BJP leader also involved in land grabbing

Siddharthnagar News: भूमि कब्जा करने में दो पूर्व चेयरमैन और एक भाजपा नेता भी शामिल

Sun, 15 Dec 2024 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two former chairmen and a BJP leader also involved in land grabbing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। रामलीला मैदान बाजार जदीद जो नगर पालिका परिषद बांसी की सार्वजनिक प्रयोजन की सुरक्षित भूमि पर दो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व बीते चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी के पति सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
शनिवार को नगर पालिका ने रामलीला मैदान बाजार जदीद की भूमि पर कब्जा करके मकान बना लिए 15 पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोगों नोटिस देकर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण खाली करने को कहा है। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटने पर नपा प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटा देगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जिन लोगों को अवैध कब्जा करने का नोटिस जारी किया है, उसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ध्रुव चंद्र जायसवाल व नगर पालिका के बीते चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं पूनम जायसवाल के पति विष्णु जायसवाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि उनके दादा ने वर्षों पूर्व निर्मित मकान का बैनामा वर्ष 1990 व 1994 में लिया था। दोनों मकान जर्जर थे। इनको ध्वस्त कर सीमा के भीतर निर्माण किया गया है। उनके द्वारा किसी तरह का कब्जा नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि पैमाइश गलत हुई है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव चंद्र जायसवाल ने कहा कि उनका बैनामा काफी पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed