{"_id":"6748c681fa786534690d1e57","slug":"two-elderly-people-died-after-being-hit-by-a-pickup-siddharthnagar-news-c-206-1-sgkp1021-136820-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत
Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा/सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने महराजगंज-निचलौल रोड पर बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे सड़क किनारे टहल रहे दो वृद्ध व्यक्तियों को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में दूसरे वृद्ध की भी मौत हो गई। ग्राम सभा पतरेगवां निवासी 70 वर्षीय मेवालाल व 65 वर्षीय नंदलाल महराजगंज-निचलौल मार्ग पर सुबह टहल कर वापस आ रहे थे। अभी वे प्राथमिक विद्यालय पतरेगवा के सामने पहुंचे थे की महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों वृद्धों को ठोकर मार दिया। इससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। आस-पास के लोगों ने आनन-दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नंदलाल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों नंदलाल को लेकर गोरखपुर जा ही रहे थे कि श्यामदेउरवा के पास रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।
मृतक मेवालाल के ममेरे भाई जयराम ने बताया कि मेवालाल की कोई संतान नहीं हैं। वे अपने परिवार से अकेले व्यक्ति थे। जिस कारण वें विगत 30 वर्षों से पतरेगवा में ही अपने मामा के गांव रहते थे। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।