फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 accused arrested for demanding ransom from a Basti businessman; they had claimed to be from Lawrence gang.

UP: हर्रैया के व्यापारी से मांगी थी 5 लाख की रंगदारी, खुद को बताया था लॉरेंस गैंग का शूटर- ऐसे हुई गिरफ्तारी

Sun, 05 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 12:17 AM IST
सार

छह माह पहले ही इस गैंग ने व्यापारी के बेटे की कार पर वाइपर में हस्तलिखित पर्चा लगाकर 20 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय मामला दर्ज हुआ था, हालांकि धीरे-धीरे मामला शांत हो गया। इधर जब फिर से पांच लाख की रंगदारी मांगी तो पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस तथा थाना हरैया की संयुक्त टीम गठित की और दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
2 accused arrested for demanding ransom from a Basti businessman; they had claimed to be from Lawrence gang.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताकर रंगदारी मांगने वाला पुलिस की पकड़ में-स्रोत पुलिस

विस्तार

हर्रैया कस्बे के मऊघाट चौराहे के उर्वरक कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झांसी के रहने वाले हैं, इनमें एक किशोर भी शामिल है। इस संंबंध में व्यवसायी ने अज्ञात पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार व्यवसायी ने बताया कि उनके बेटे के मोबाइल पर 22 जून की शाम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताते हुए पांच लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने रुपये न देने पर व्यापारी और उनके पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में व्यवसायी ने बताया कि छह माह पहले उनके परिवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में हर्रैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके बावजूद दोबारा रंगदारी की मांग और हत्या की धमकी मिलने से परिवार दहशत में है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात बदमाश किसी भी समय परिवार के किसी सदस्य के साथ गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। हर्रैया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार ने टीम गठित की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलाडे शुक्ल मोड़ के पास शनिवार को घेराबंदी की और दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ किया।

इनमें से युवक ने अपना नाम राधारमण (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी व 15 वर्षीय किशोर भी झांसी का रहने वाला पकड़ा गया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और फोन से रंगदारी मांगने तथा जान से मारने धमकी देने की बात कबूल किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया जबकि किशोर को बाल सरंक्षण केंद्र भेजा गया है। इनके खिलाफ झांसी में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों वसूली के लिए जिले में आए हुए थे।

लखनऊ के महंगे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को करते थे चिह्नित
लारेंस विश्नोई गैंग की हरैया में दस्तक से लोग हैरान हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के गुर्गे पहले लखनऊ के बड़े कॉलेज में पढ़ने वालों बच्चों को चिह्नित करते थे। इस दौरान हर्रैया के व्यापारी का बेटा उनके निशाने पर आया। उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद व्यापारी से रंगदारी मांगी। हर्रैया में व्यापारी का बड़ा कारोबार है।

छह माह पहले ही इस गैंग ने व्यापारी के बेटे की कार पर वाइपर में हस्तलिखित पर्चा लगाकर 20 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय मामला दर्ज हुआ था, हालांकि धीरे-धीरे मामला शांत हो गया। इधर जब फिर से पांच लाख की रंगदारी मांगी तो पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस तथा थाना हरैया की संयुक्त टीम गठित की और दोनों को पकड़ लिया।

पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला आने पर स्वाट, सर्विलांस तथा थाना हरैया की टीम गठित की गई थी। मुखबिर और अन्य माध्यमों से इस गैंग के सदस्यों का पता चला और शनिवार काे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। टीम के अन्य गुर्गों के बारे में जानकारी कराई जा रही है:स्वर्णिमा सिंह, सीओ हर्रैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed