{"_id":"62bc8c38fdebaa7bcf0341a6","slug":"two-children-grazing-buffalo-died-due-to-lightning-siddharthnagar-news-gkp4420747120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से भैंस चरा रहे दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से भैंस चरा रहे दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से भैंस चरा रहे दो बच्चों की मौत
घोसियारी (सिद्धार्थनगर)। बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से भैंस चराने गए दो बालकों की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया गांव में हुई। एक साथ दो बालकों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया गांव निवासी गौतम (8) पुत्र रविंद्र और सुखबिंदर (7) पुत्र अनिल एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बारिश के दौरान दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान भैंस चराने के लिए गांव से बाहर चले गए। तभी गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गौतम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
सुखविंदर तीन भाइयों में मंझला था। इनके मृत्यु से दोनों घरों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोग इस घटना से दुखी हैं। परिजन शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।