{"_id":"67268fcb8e9c16af46009036","slug":"two-children-died-in-separate-accidents-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126618-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अलग-अलग हादसे में दो बालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अलग-अलग हादसे में दो बालकों की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के कोटिया गांव में मृतक मंजीत
इटवा/शोहरतगढ़। इटवा और चिल्हिया क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो बालक की मौत हो गई, जबकि एक को हल्की चोटें आई है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेव में ट्रॉली पर पीछे से लटक रहे बालक की गिरकर मौत हो गई।
वहीं इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित भिलौरी भिलौरा पुल के पास सुबह साइकिल से टहलने निकले बालक को चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर शनिवार सुबह कनवर उर्फ नेबुआ निवासी रघुवीर (13) पुत्र लवकुश अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ इटवा-बासी मार्ग पर बच्चों वाली साइकिल से भ्रमण पर निकला था।
विज्ञापन
अभी वह भिलौरी भिलौरा पुल के पश्चिम पहुंचा ही था कि इटवा की तरफ से आ रहे वाहन ने सामने से बच्चों को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में शुभम प्रजापति (11) पुत्र किशुन कुमार को हल्की व रघुवीर प्रजापति पुत्र लवकुश को गंभीर चोटें आईं।
सुरक्षित बचे बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोग दोनों बच्चों को सीएचसी इटवा ले आए। यहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया और दूसरे को मृत्यु घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया गया है। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के महदेवा गांव में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे कंबाइन मशीन से कटी धान की फसल को ट्रैक्टर-ट्राॅली गिराने जा रहा था। उसी दौरान गांव के बच्चे ट्राॅली के पीछे से लटकने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव के कलीमुद्दीन का पुत्र फैजुद्दीन (7) लटकते समय गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
परिजन उसे जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिल्हिया थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हादसे में घायल सात वर्षीय बालक की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
सदर पुलिस पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों सौंप दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।य