फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two CC roads inaugurated at a cost of Rs 29.67 lakh

Siddharthnagar News: 29.67 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क का हुआ लोकार्पण

Sat, 09 Sep 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two CC roads inaugurated at a cost of Rs 29.67 lakh
बढ़नी ब्लॉक के चंदवा व रेकहट ग्राम पंचायत में विधायक निधि से हुआ लोकार्पण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने शनिवार को बढ़नी ब्लॉक के चंदवा व रेकहट ग्राम पंचायत में विधायक निधि से 29.67 लाख रुपये की लागत के दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी खराब सड़कें उनकी जानकारी में हैं। वह उन सड़कों को विभिन्न विभागों से दुरुस्त करवाने का प्रयास भी कर रहे हैं। शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र में नई-नई दर्जनों सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं। कई रुकी परियोजनाओं जैसे शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस अड्डा, बढ़नी में सीएचसी, शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन के निर्माण में आने वाली बाधाएं लगभग दूर हो गई हैं। इस दौरान चंदवा में विष्णु यादव के घर से शिव मंदिर होते हुए दयाराम चौधरी के घर तक 13.18 लाख रुपये की लागत का 150 मीटर सीसी रोड और ग्राम पंचायत रेकहट के नजरगढ़वां टोले में अजहर के घर से सोनू के घर तक 16.49 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर सीसी रोड के निर्माण का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य, संजय कसौधन, प्रदीप कमलापुरी, कुलदीप चौधरी, अजय वरुण, विश्वंभर दुबे, रत्नेश सोनी, अरविंद वर्मा, आनंद सिंह, रिजवान अहमद और विष्णु सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed