फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two brothers who went to bathe in Rapti river drowned one died other survived

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में नहाने गए दो भाई डूबे, एक की मौत, दूसरा बचा

Wed, 19 Apr 2023 05:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 19 Apr 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to bathe in Rapti river drowned one died other survived
गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार के राप्ती नदी के पास घटनास्थल पर लगी भीड़।
सिद्धार्थनगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ पाठक गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में मंगलवार को नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नागापार गांव निवासी अब्दुल रउफ (22) अपने भाई अब्दुल आरिफ के साथ मंगलवार को बगल के ही महुआ गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है नहाते समय गहरे पानी में जाकर राउफ डूब गया, जबकि आरिफ किसी तरह से बाहर निकला और शोर करने लगा।
विज्ञापन


उसके शोर करने के बाद गांव के लोग पहुंच गए, लेकिन तबतक लापता हो चुका था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ गोल्हौरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखारों के घंटों तलाश के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा बालजीत राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
 

गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार के राप्ती नदी के पास घटनास्थल पर लगी भीड़।

गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार के राप्ती नदी के पास घटनास्थल पर लगी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed