{"_id":"69d0076b8200f58d9306a64a","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-four-wheeler-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156048-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी
Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बस्ती-ढेबरुआ मार्ग पर टड़वा पोखरे के पास शुक्रवार दोपहर चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार शमसुल हसन रिजवी (52) और मूनीस रजा (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, हल्लौर निवासी शमसुल हसन रिजवी और मूनीस रजा (47) पेशे से व्यवसायी हैं। शुक्रवार दोपहर वे बाइक से बाजार करने के लिए महुआरा जा रहे थे। जैसे ही वे टड़वा पोखरे के पास पहुंचे, डुमरियागंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को उठाया और तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला।