फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested for stealing combine's battery

Siddharthnagar News: कंबाइन की बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing combine's battery
- भवानीगंज पुलिस ने दो लोगों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा
विज्ञापन

- एक दिन पहले चोरी के मामले में दर्ज हुआ था केस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस कंबाइन मशीन से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्षेत्र के चकचई गांव के पास से मुख्य मार्ग से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की चार बैटरी बरामद किया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ डुमरियागंज अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र पथरवा चौराहे पर खड़ी कंबाइन से बैटरी चोरी हो गई थी। इस मामले में मशीन मालिक की शिकायत पर भवानीगंज थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया। चोरी करने वालों की धरपड़क के लिए टीम लगी थी। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की चोरी करने वाले क्षेत्र के चकचई गांव के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओ भवानीगंज रामदेव बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। यहां दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की गई चार बैटरी बरामद किया गया। इनकी पहचान ललित राम, बुधिराम निवासी बनकटी थाना भवानीगंज के रूप में हुई। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed