फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested for attacking policeman

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for attacking policeman
एक सप्ताह पहले नगर के काशीराम के पास हुआ था हमला
विज्ञापन


सदर थाना में तैनात सिपाही पर हमला करने के मामले में हुए गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शहर के काशीराम आवास के पास पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को सदर पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही थाना में तैनात एक पुलिसकर्मी खाना खाने के लिए खाना खाने के लिए निकला था। वह नगर के काशीराम के पास से गुजर रहा था। तभी दो लोगों ने उसे रोक लिया। जब उसने मना किया और खुद को पुलिसकर्मी बताया तो उससे और उलझ गए। और उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिसकर्मी गए तो उनसे भी तकरार कर लिया था। इस मामले में पुलिसकर्मी की तहरीर पर जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। आरोपी विष्णु रस्तोगी, रामकृपाल रस्तोगी निवासी जगदीशपुर खुर्द फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों नगर में ही है। मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed