{"_id":"69652aa99fb951d54c0f66bd","slug":"two-and-a-half-kilometer-road-turned-into-pothole-difficulty-in-commuting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151568-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ढाई किलाेमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील, आने- जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ढाई किलाेमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील, आने- जाने में परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कोइली घाट से सबुआ तक जाने वाली ढाई किलोमीटर सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कोईलीघाट से सबुआ तक जाने वाली ढाई किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य करीब पांच वर्ष पूर्व जिला पंचायत की ओर से किया गया। निर्माण के दो वर्ष बाद से ही इसकी गिट्टियां उखड़ने लगीं। इसे सही कराने के लिए स्थानीय लोग अनेक बार कह चुके हैं, लेकिन इने सही नहीं किया गया।
क्षेत्र के सुनील, गोविंद चौधरी, गिरधारी लाल, श्रीभगवान मौर्या, रामबृक्ष, सुभाष चौधरी, विरेन्द्र मौर्या, रामनेवास यादव आदि ने इस संपर्क मार्ग को सही कराने की मांग की है।