{"_id":"64c54261b4633695ab01fa16","slug":"trust-co-operative-bank-deposit-and-withdraw-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-2209-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोऑपरेटिव बैंक पर करें भरोसा, जमा करें और निकालें : जेपीएस राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोऑपरेटिव बैंक पर करें भरोसा, जमा करें और निकालें : जेपीएस राठौर
Sat, 29 Jul 2023 10:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार ने 500 करोड़ तथा प्रदेश सरकार ने 1600 करोड़ की धनराशि दी गई है जिससे सहकारी बैंकों के खाता धारकों को उनका पैसा दिया जा रहा है। सहकार बैंकों पर पूरा भरोसा करें तथा अपना पैसा जमा करें और निकाले। ये बातें, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जेपीएस राठौर ने लोहिया कला भवन में आयोजित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल आधारित जनपद स्तरीय सहकारी कार्यशाला में कहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है। सहकारिता द्वारा छोटे-छोटे पूंजी से बड़ी पूंजी बनाकर कार्य कर सकते है। उन्होंने सहकारी समितियों के अध्यक्षो से अपील करते हुए कहा कि आप लोग कम से कम 200 सदस्य बनाएं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज सभी गांव में सहकारी समितियां पहुंच चुकी है। सहकारिता आंदोलन व्यक्तिगत हो गया है। आने वाले समय में सहकारी समितियों में होने वाले चुनाव के लिए आयोग का गठन भी किया जाएगा। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा गांवों में किसानों को सभी प्रकार की सुविधा दी जाती है।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को स्प्रे मशीन, शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने संबोधित किया। इस दौरान राज्य विपणन प्रबंधक अभिमन्यु राय, एआर कोआपरेटिव वकील वर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अंबरीष यादव, यूनूस अंसारी, देवेंद्र प्रताप अग्रहरी, बाबूराम, रमेशचंद्र कनौजिया, अरविंद कुमार सिंह, राजेंद्र शुक्ला, सर्वजीत भारती, जगदीश ठकुराई उपस्थित रहे।