{"_id":"6a03832c666a03da4301eae1","slug":"truck-stuck-on-under-construction-road-traffic-jam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-158046-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माणाधीन सड़क में फंसा ट्रक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माणाधीन सड़क में फंसा ट्रक, लगा जाम
Wed, 13 May 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा बाजार। तहसील नौगढ़ के महदेवा बाजार चौराहे पर ट्रक का पहिया धंसने से मंगलवार को आवागमन बाधित हो गया है।
महदेवा बाजार से धौरीकुंइयां मार्ग का कार्य निर्माणाधीन है। महदेवा बाजार चौराहे पर नाली का पानी निर्माणाधीन सड़क पर गिरने से नीचे की मिट्टी दलदली हो गई थी।
इस कारण गेहूं लदे ट्रक गुजरने के दौरान उसका पहिया धंस गया, जिससे सोहांस-मोहाना मार्ग पर आवागमन दोपहर दो बजे से बाधित है। जेसीबी से ट्रक निकालने की कोशिश की गई पर नहीं निकला। इसके बाद शाम को फंसा ट्रक निकालने के लिए लदा गेहूं उतारकर ट्राॅली में खाली किया जा रहा था।