{"_id":"5da9f31c8ebc3e017768c792","slug":"truck-bike-accident-siddharthnagar-news-gkp3260403118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बाइक समेत युवक सौ मीटर घसीटते हुए बेकाबू ट्रक पलटा
भवानीगंज थानाक्षेत्र के सिलोखरा चौराहा की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र के सिलोखरा चौराहा के पास शुक्रवार को बाजार से सब्जी खरीद कर वापस लौट रहे बाइक सवार की एक ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बाइक समेत युवक को सौ मीटर तक घसीटने के बाद ट्रक पलट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बेंवा से बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के कारेखूट गांव के फरेनी टोला निवासी रामधनी (28) पुत्र संते शुक्रवार की सुबह आठ बजे प्रतिदिन की भांति बाइक से डुमरियागंज शाहपुर मंडी से सब्जी खरीद कर वापस अपने गांव जा रहे था। अभी वह सिलोखरा चौराहा पार कर पिरैला मार्ग पर पहुंचा ही था कि बयारा से बेंवा की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया। ट्रक के पिछले हिस्से में फंसकर बाइक समेत युवक सौ मीटर घसीटते चला गया। घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामधनी को सीएचसी बेंवा भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बस्ती के लिए रेफर कर दिया। बस्ती में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भवानीगंज थानाध्यक्ष हरि नारायण दीक्षित ने बताया कि ट्रक व बाइक कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।