फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Troubled by threat from son and daughter-in-law, old man appeals for justice

Siddharthnagar News: बेटे-बहू की धमकी से परेशान वृद्ध ने लगाई न्याय की गुहार

Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Troubled by threat from son and daughter-in-law, old man appeals for justice
घोसियारी। बेटे-बहू की धमकियों से परेशान वृद्ध ने मुख्यमंत्री से न्याय व सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुनौना गांव निवासी मो. सलीम(70) ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा व न्याय दिलाए जाने की मांग की है। मोहम्मद सलीम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र में कहा है कि अन्य परिवार से अलग रह रहे दूसरे नंबर के बेटे व उसकी पत्नी की ओर से बात-बात में पूरे परिवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। ऐसे में बेटे अशफाक अहमद व उसकी पत्नी नाजमा खातून की धमकी से पूरा परिवार भयभित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बेटे-बहू से उनको व परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान किए जाने पर रोक लगवा कर न्याय दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed