फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tribute to the martyrs, the kin of the fighter honored

शहीदों को श्रद्धांजलि, सेनानी के परिजन हुए सम्मानित

Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs, the kin of the fighter honored
बांसी के तेजगढ़ गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को सम्मानित करते मुख्य अतिथि आन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहीदों को श्रद्धांजलि, सेनानी के परिजन हुए सम्मानित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव, काकोरी कांड की वर्षगांठ के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर शहीदों को याद किया गया।
लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट भवन में लाइव प्रसारण किया गया। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की मौजूदगी में कर्मियों ने प्रसारण को देखा। इस दौरान दो मिनट मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईडीएम अमरेंद्र दुबे, सूर्यलता श्रीवास्तव, शिवपूजन, गिरीश मिश्रा, रामकेवल, अनिरुद्ध मिश्रा, दिलीप कुमार, रमाकांत पाठक, अशोक कुमार, रविंद्र श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार तिवारी, ओम प्रकाश गिरि, गंगाराम, राजाराम, अखिलेश सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शहीद बुधई स्मारक, शोहरतगढ़, शहीद स्थल ग्राम तेजगढ़ तहसील बांसी, शहीद स्मारक स्थल, ढेबरूआ में भी कार्यक्रम हुए। विकास खंड बांसी के तेजगढ़ गांव में अगस्त क्रांति अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश, क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव की समाधि पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। सेनानियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। शहीद बुधई स्मारक शोहरतगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ बबिता कसौधन ने पुष्प अर्पित किया। पुरानी नौगढ़ के जवाहर लाल स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी रामसमुझ तिवारी के पुत्र दयाशंकर तिवारी, तारा सिंह के पौत्र रूपेश सिंह, नंदा प्रसाद जायसवाल के पौत्र प्रमोद जायसवाल, राणा सिंह, शिवकुमारी आदि परिजनों को एसडीएम विकास कश्यप ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया है। चंद्रभान पहलवान, गिरीश मिश्रा, ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला अंतर्गत सदर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रेहरा में कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ एआरपी सुरेंद्र भारती ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में देश के हर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। एआरपी विनयकांत मिश्र, सुभाष पांडेय, मनोज पांडेय और विक्रांत त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। रामलाल, संतराम, कपिल मिश्रा, रामकुमार, फूला देवी, मेवाती एवं गुलाब पाती को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजू सिंह, अभय प्रताप सिंह, जमील अहमद, सरिता बख़्शी आदि उपस्थित रहे।

शहीद स्मारक स्थलों पर श्रद्धा सुमन अर्पित
परसा/उसका। बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज जहीर आलम, नरेंद्र नाथ पांडेय और हरिनाथ यादव का अभिनंदन किया। शोहरतगढ़ तहसीलदार धर्मवीर भारती, बीडीओ सतीश कुमार सिंह, मणिकांत उपाध्याय, योगेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। बीइओ चंद्रभूषण पांडेय, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू चौबे उपस्थित थे। उसका बाजार कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी रहें। मथुरा प्रसाद पांडेय के पौत्र कमलेश चंद पांडेय, श्याम नारायण लोहार को नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीता यादव और उनके प्रतिनिधि सुरेश यादव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed