फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Travel carefully... car drivers are blowing you away

Siddharthnagar News: संभल कर कीजिए यात्रा... उड़ा दे रहे कार वाले

Wed, 13 Mar 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Travel carefully... car drivers are blowing you away
सिद्धार्थनगर। सड़क पर दो पहिया वाहन या फिर पैदल चल रहे हैं तो सजग रहे। क्योंकि चार पहिया वाहन वाले बेखौफ होकर चल रहे हैं। कब पीछे या फिर सामने से आकर उड़ा दें इसकी कोई गारंटी नहीं है। दो दिन में तीन ऐसी दिल दहला देने वाली तीन घटनाएं सामने आईं, जिसमें चार पाहिया वाहन ने तीन बाइक सवारों को उड़ा दिया। इन घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग जिदंगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही में हुई घटना की सीसी कैमरे की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हिल जाएंगे। खाली सड़क पर हाई स्पीड वाहन बाइक सवार दंपती को उड़ाते हुए नजर आ रहा है। कमोबेश अन्य दोनों घटनाएं भी ऐसी ही हुई हैं। इससे लग रहा है कि नियम तोडऩे वालों के लिए जिदंगी कोई मोल नहीं हैं। उन्हें तो कानून और न ही कार्रवाई को कोई डर है। इसलिए बेखौफ होकर हाईस्पीड में वाहन चला रहे हैं। इन घटनाओं पर लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाली रोड पर कार ने बाइक सवार को उड़ाया
दो दिन पहले शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही के पास सूनसान सड़क पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दपंती को उड़ा दिया। इसमें कुछ समय चले इलाज के बाद पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने सक्रियता दिखाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे महिला की जान बच सकी। इस घटना की एक सीसी कैमरे में वीडियाे कैद हुआ है। जिसमें कार जोरदार टक्कर मारते हुए दिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से दो की जान गई

11 मार्च को एनएच बांसी-बस्ती मार्ग पर बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर मलंग बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों ने चंद मिनट में ही दम तोड़ दिया। बाइक की स्थिति देखने के बाद यहां अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि टक्कर कितनी तेज रही होगी। क्योंकि बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हुआ है। कार और चालक दोनों को पुलिस ने दबोच लिया।

बोलेरो की टक्कर से चली गई जान

बांसी-बस्ती मार्ग पर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना के पास 11 मार्च की रात में तेज रफ्तार बोलेरो हाईवे पर चढ़ी और मौके से गुजर रहे बाइक सवार को उड़ा दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की तत्काल मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो में बराती थे और नशे की हालत में थे। हादसा होते ही वाहन छोड़कर भाग गए।
बढ़ते हुए सड़क हादसे के पीछे नियम और कानून का सही से पालन न हो पाना मुख्य कारण है। हादसों को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा मानक निर्धारित किया जाना चाहिए। किस रूट पर गति सीमा निर्धारित हो और हाईवे के लिए स्पेशल पेट्रोलिंग फोर्स लगाई जाए। साथ ही सीसी कैमरे लगाए जाएं, जिससे हाईस्पीड चलने वाले को आगे चालान हो सके। कानून का कड़ाई से पालन होगा तभी हादसे रुकेंगे। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।


-संजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ट अधिवक्ता क्राइम, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर

---

सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमित चेकिंग की जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हादसे रुके इसके लिए स्कूल कॉलेज में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। होने वाले हादसे में केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई करती है।

-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed