{"_id":"60b121dc8ebc3e7fec2ccd0d","slug":"training-over-97-constables-take-oath-of-service-siddharthnagar-news-gkp39608486","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीप्रशिक्षण खत्म, 97 आरक्षियों ने ली देशसेवा की शपथय कार्य दिनांक 28-05-2021","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीप्रशिक्षण खत्म, 97 आरक्षियों ने ली देशसेवा की शपथय कार्य दिनांक 28-05-2021
विज्ञापन
प्रशिक्षण खत्म, 97 आरक्षियों ने देश सेवा की शपथ
पुलिस लाइंस परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सफल हुए 97 रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस लाइंस परिसर में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने रिक्रूटों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइंस परिसर में क्वार्टर गार्ड पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तीन नवंबर 2020 से चल रहे आरटीसी प्रशिक्षण कर रहे 97 सफल रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण समाप्ति के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई गई। प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी आदित्य पांडेय रहे, मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी अमरेंद्र यादव (सर्वांग सर्वोत्तम), मनीष शर्मा (वाह्य विषयों में प्रथम), अमरेंद्र यादव (आंतरिक विषयों में प्रथम), सुमित कुमार (साक्षात्कार में प्रथम स्थान) के अतिरिक्त अन्य रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद रावत, सीओ पुलिस लाइंस राणा महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी आरटीसी सुभाष चंद यादव मौजूद रहे ।