{"_id":"6aa5921e821e3b61ef042c42","slug":"train-from-barhni-to-bandra-every-thursday-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164466-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी से बांद्रा के लिए हर बृहस्पतिवार को ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी से बांद्रा के लिए हर बृहस्पतिवार को ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्टेशन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। इस अवधि में ट्रेन के आठ फेरे होंगे।
ट्रेन के संचालन से सिद्धार्थनगर के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र और नेपाल से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी से बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा होते हुए लखनऊ क्षेत्र में पहुंचेगी।
ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पर रात 1:18 बजे और ऐशबाग पर रात 2:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम और वडोदरा होते हुए सूरत पहुंचेगी। यहां से वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस से शनिवार को सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को ऐशबाग पहुंचेगी और वहां से बादशाहनगर होते हुए आगे बढ़ेगी। रविवार रात 11:30 बजे ट्रेन बढ़नी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी सेवा का संचालन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा।
लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के मुताबिक ट्रेन के संचालन से मुंबई में रहने वाले सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के जिलों के लोगों को सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। खासकर दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों के दौरान मुंबई से पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। बढ़नी स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित होने के कारण इस ट्रेन का महत्व और बढ़ जाता है।