{"_id":"6146197f8ebc3e5009003a1c","slug":"traffic-of-four-wheeler-vehicles-stopped-from-the-cutting-site-siddharthnagar-news-gkp4097092160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान स्थल से चार पहिया वाहन वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान स्थल से चार पहिया वाहन वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान स्थल से चार पहिया वाहन वाहनों का आवागमन बंद
बिजौरा। डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती पर सिंगारजोत पुल के पास हो रही कटान के कारण पुलिस ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुल के एप्रोच पास हो रही कटान का मरम्मत भी ठप है।
सिंगारजोत पुल के एप्रोच के पास हो रही कटान से आधी सड़क नदी में विलीन हो चुकी है। ऐसे में खतरा देखते हुए त्रिलोकपुर पुलिस ने शनिवार को पुल के नजदीक बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। वहीं बाइक सवार पुल पार कर गुजरते नजर आए।
स्थानीय निवासी रामफेर, हनुमंत और देवीदीन का कहना है कि सड़क एवं एप्रोच की हो रही कटान पर मरम्मत एवं बचाव कार्य बंद होने से पूरी सड़क को नदी में विलीन होने का खतरा पैदा हो गया है। कुछ वाहन चालक राहगीर खतरे की स्थिति से अवगत नहीं होते हैं, जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों से मरम्मत एवं बचाव कार्य पूर्ण करने की मांग की। अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके सिंह का कहना है कि कटान स्थल पर बचाव कार्य कराया जा रहा है।