फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tow corona postive found

भाभी के संपर्क में आने से ननद हुई संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
tow corona postive found
भाभी के संपर्क में आने से ननद हुई संक्रमित
विज्ञापन

डुमरियागंज और सदर तहसील के निवासी हैं कोरोना संक्रमित मरीज
रिपोर्ट आने के बाद महिला अस्पताल में किए गए शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 271 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो संक्रमित पाए गए। इनमें भाभी के संपर्क में आकर ननद संक्रमित हो गई, जबकि पड़ोसी के संपर्क में आने से एक युवक संक्रमित हो गया। संक्रमित मिले मरीज डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 271 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 212 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 49 एक्टिव केस हैं और अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ही परिवार की एक महिला और परिवार के चार लोग संक्रमित मिले थे। इसमें संक्रमित महिला की 15 वर्षीय ननद का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। नगर पालिका क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला एक 30 वर्षीय युवक का सैंपल ट्रूनाट जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed