फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tourist bookings, common rides. Now the screws will be tightened.

Siddharthnagar News: बुकिंग पर्यटक की, सवारी आम,. अब कसेगा शिकंजा

Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tourist bookings, common rides. Now the screws will be tightened.
सिद्धार्थनगर। बुकिंग के नाम पर फुटकर सवारियां ढोने वाली निजी पर्यटक बसों पर परिवहन विभाग अब सख्ती करेगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 11 जून तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में ऐसी बसों की जांच होगी जो अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (एआईटीपी) के बावजूद सामान्य यात्री बसों की तरह संचालन कर रही हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सीटवार टिकट बेच रही हैं। पहले दिन रूटवार सूचनाएं संग्रह कराई जा रही हैं। बुधवार से फील्ड में टीम उतरेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग, रोडवेज और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम जिले में प्रमुख मार्गों और बस स्टैंडों के आसपास जांच करेगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि बसें पर्यटक परमिट की शर्तों का पालन कर रही हैं या नहीं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर बसों को सीज करने, चालान करने तथा परमिट निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी पर्यटक बसें रेडबस, मेक माई ट्रिप, अभिबस, पेटीएम, इक्सिगो और ईज माई ट्रिप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट बेचकर सामान्य यात्री बसों की तरह संचालन कर रही हैं जबकि पर्यटक परमिट वाली बसों को केवल निर्धारित पर्यटक समूहों के लिए ही संचालन की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कुछ बसें राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित मार्गों पर भी यात्रियों को बैठाने और उतारने का काम कर रही हैं। इससे एक ओर परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा है। अभियान के दौरान बसों में इमरजेंसी बटन, यात्रा रिकॉर्ड और परमिट की शर्तों की भी जांच की जाएगी।

------------
ऐसे चलता है खेल
- पर्यटक बस के परमिट पर सामान्य यात्रियों की बुकिंग।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीटवार टिकट की बिक्री।
- रास्ते में सवारियां बैठाना और उतारना।
- रोडवेज रूट पर नियमित बस की तरह संचालन।
- पर्यटक वाहन की आड़ में व्यावसायिक यात्री सेवा।
----------------
कार्रवाई की जद में क्या-क्या
- स्टेज कैरिज की तरह संचालन करती मिली बसें।
- परमिट शर्तों का उल्लंघन।
- 60 दिन से अधिक गृह राज्य से बाहर रहने वाले वाहन।
- सुरक्षा मानकों की अनदेखी।
- ऑनलाइन टिकट बेचकर फुटकर सवारी ढोने वाली बसें।
----------------
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 11 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित मार्गों पर अनाधिकृत रूप से संचालित निजी पर्यटक बसों की जांच होगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संजय सिंह, एआरटीओ, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed