Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Toll tax should not be collected from the people of the district

Siddharthnagar News: जिले के लोगों से न वसूला जाए टोल टैक्स

Fri, 14 Jul 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Toll tax should not be collected from the people of the district
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष आरएस पांडेय ने शुक्रवार को एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बेलगड़ा टोल प्लाजा पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि है कि बांसी व सिद्धाथज़्नगर जिले के निवासियों से टोल न वसूल किया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि शोहरतगढ़ में जिले के लोगों के वाहनो से टोल नहीं लिया जाता है। यही नहीं बगल के जिले महराजगंज के फरेंदा टोल प्लाजा पर महराजगंज जिले के निवासियों के वाहन से टोल नहीं लिया जाता है। बस्ती जनपद के टोल प्लाजा पर बस्ती जनपद के लोगों का टोल नहीं लगता है। वहीं बांसी तहसील क्षेत्र के बेलगडा टोल प्लाजा के कर्मचारियों की ओर से बांसी के निवासियों से लाठी डंडे के बल पर टोल की वसूली किया जा रहा है जो अनुचित एवं गैर कानूनी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सिद्धार्थनगर जिले के वाहनो से टोल वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed