{"_id":"6648fd3de9cc849acd04f714","slug":"toilet-lock-opened-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-117683-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माण के बाद भी नहीं खुला सार्वजनिक शौचालय का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माण के बाद भी नहीं खुला सार्वजनिक शौचालय का ताला
Sun, 19 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
-भनवापुर विकास क्षेत्र के ग्राम मुड़िला मिश्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। भनवापुर विकास क्षेत्र के ग्राम मुडिला मिश्र में निर्मित सार्वजनिक शौचालय का ताला तो कभी नहीं खुला, लेकिन उसके रख-रखाव पर हजारों रुपये का भुगतान जरूर हो गया। ग्रामीणों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव के राजू मिश्रा ने बताया कि निर्माण के बाद से शौचालय का ताला कभी नहीं खुला। जिनके यहां शौचालय नहीं बने हैं, वे खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। नवनिर्मित शौचालय पर टंकी तो रख दी गई है, लेकिन उसमें पानी चढ़ाने के लिए पंप तक नहीं लगाया गया। ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि सुलभ शौचालय तक जाने वाले मार्ग पर मिट्टी पटाई के नाम पर पैसा निकाल लिया गया, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर आज तक एक ढेला भी नहीं डाला गया।
इस संबंध में एडीओ पंचायत भनवापुर संजय पटेल का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी से उक्त मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय को लोगों के उपयोग के लिए खुलवाया जाएगा।