{"_id":"5e5d44158ebc3ec7b70dd225","slug":"toilet-baby-siddharthnagar-news-gkp3433170126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के गड्ढे में डूबा 15 माह का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के गड्ढे में डूबा 15 माह का मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय के गड्ढे में डूबा 15 माह का मासूम, मौत
खेलते समय घर के बगल के गड्ढे में गिरने से गई बच्चे की जान
इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार को खेलते समय एक घर बगल बने शौचालय के गड्ढे में डूबकर 15 माह के मासूम की जान चली गई। परिजनों ने पुलिस को शव दिए बगैर शव को दफन कर दिया है।
वहीं, बच्चे की मौत पर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी राम गुलाम चौधरी का 15 माह का बेटा आशीष चौधरी घर में खेल रहा था। बच्चे की दादी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी और घर में मां घरेलू कार्य में व्यस्त थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से कहीं गए हुए थे। इस दौरान दोपहर लगभग 12 बजे आशीष खेलते हुए शौचालय के पास पहुंचा और शौचालय के गड्ढे में ढक्कन न होने के कारण उसी में गिर गया।
घर के सदस्यों को बच्चे के शौचालय के गड्ढे में गिरने की जानकारी होती, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बच्चे की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ इटवा सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। मगर तब तक परिजनों ने शव को दफन कर दिया था।