{"_id":"60216d228ebc3e6ffe794d83","slug":"today-pm-surakshit-matritwa-diwas-siddharthnagar-news-gkp383973487","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस आज
विज्ञापन

जिले के 16 अस्पतालों में गर्भवतियों की निशुल्क होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत नौ फरवरी को जिले के 16 अस्पतालों में निशुल्क प्रसव पूर्व जांच होगी। योजना का लाभ लेने के लिए घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती पहुंच कर निशुल्क जांच करवा सकती हैं। इस कार्यक्रम में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) महिलाएं चिह्नित भी की जाएंगी।
जिले के ब्लॉक स्तर पर बने दस सीएचसी, चार पीएचसी, पुरानी नौगढ़ के अर्बन पीएचसी और जिला अस्पताल में नौ फरवरी को यह आयोजन होगा। इसमें गर्भवती अपना पंजीकरण करा सकती हैं। जिनकी एमबीबीएस चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। इसमें गर्भवती की दूसरी व तीसरी जांच भी कराई जाएगी। चिह्नित एचआरपी महिलाओं का सुरक्षित प्रसव विभाग की देख-रेख में कराया जाएगा। एडिशनल सीएमओ आरसीएच डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन अस्पताल में कराया जा रहा है। गर्भवती की जांच में एचआईवी पॉजिटिव, सिफलिस, शुगर, हाईपर टेंशन, प्रसव जटिलता, गंभीर रूप से एनिमिक और पहले सीजर वाली गर्भवती की पहचान कर उनके सुरक्षित प्रसव का प्रबंधन किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखना तथा मातृ और शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। बता दें कि विभिन्न पैथालॉजी जांच के साथ ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा सरकारी अस्पतालों पर निशुल्क है। जबकि प्राइवेट सेंटरों पर मरीजों को छह सौ रुपये खर्च पड़ेंगे।
इन केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड
स्वास्थ्य विभाग ने इटवा, लोटन और बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र की गर्भवतियों की निशुल्क जांच के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर को संबद्ध किया है। अल्ट्रासाउंड कराते समय गर्भवती को इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार के पैसे नहीं देने हैं। जबकि जोगिया, बर्डपुर, अर्बन पीएचसी, पीएचसी नौगढ़ के लोग जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं।