फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cuts have compounded the trouble.

Siddharthnagar News: बिजली कटाैती ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 13 Sep 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Power cuts have compounded the trouble.
तुलसियापुर। बारिश व उमस के इस मौसम में एक तरफ लोग उमस से परेशान हैं तो दूसरी तरफ रोस्टिंग के नाम पर रात में बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी में और अधिक बढ़ोतरी हो जा रही है। बढ़नी ब्लाॅक के ढेबरुआ व बोली पावर हाउस के उपभोक्ता इस समय काटी जा रही बिजली से काफी परेशान हैं। उन्होंने पीवीवीएनएल के अधिकारियों से रात में कटौती रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

ढेबरुआ पावर हाउस से लगभग चार दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। उपभोक्ता प्रदीप अग्रहरि, रामू गुप्ता, शहंशाह आलम, रघुनाथ, रामप्रसाद आदि के मुताबिक दिन में तो बिजली ठीक आती है लेकिन रात शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरु हो जाती है।
विज्ञापन

रात में दो-तीन बार रोस्टिंग के नाम पर आठ-आठ घंटे बिजली काट दी जाती है। मौजूदा समय में बारिश न होने के कारण उमस अधिक रहती है, बिजली ही एक मात्र सहारा होती है लेकिन वह भी धोखा दे रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को सायं छह बजे से लगातार कई बार बिजली कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 6:10 बजे पर रोस्टिंग के नाम पर बिजली काट दी गई और फिर रात 8:40 बजे बिजली आई। इसके बाद फिर रात 9:20 बजहे दो घंटे के लिए काट दी गई है। रात 11:20 बजे बिजली दी गई। इसके बाद पुनः कई बार बिजली आती-जाती रही और रविवार को सुबह 6:05 बजे सप्लाई दी गई।
उपभोक्ताओं ने पीवीवीएनएल के अधिकारियों से मांग की कि भीषण गर्मी व उमस और क्षेत्र नेपाल के सीमावर्ती होने के कारण रात्रिकालीन बिजली कटौती न की जाए।बिजली कटौती करनी ही है तो सायं पांच-छः बजे से 9-10 बजे तक कर लें।

-उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोस्टिंग के तहत बिजली काटी जा रही है। गर्मी में बिजली खर्च बढ़ जाता है इस कारण लोड अधिक हो जाता है। सिस्टम की बेहतरी के लिए ओवरलोडिंग को सामान्य करने के लिए कटौती करनी पड़ जाती है।
-सत्येंद्र कुमार, जेई, ढेबरुआ पाॅवर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed