फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   today is up board exam

बोर्ड परीक्षा आज, शामिल होंगे 52 हजार परीक्षार्थी

Wed, 23 Mar 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
today is up board exam
बोर्ड परीक्षा आज, शामिल होंगे 52 हजार परीक्षार्थी
विज्ञापन

जिले में 101 परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर रहेेगी सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल, जबकि दो से सवा पांच बजे इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा में 52175 बच्चे शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो परीक्षा सकुशल संपन्न कराएंगे। परीक्षा में 101 स्टेटिक, 14 सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम तक तैयारी चलती रही। परीक्षा केंद्रों पर कमरा वार और सीटवार बच्चों का नाम और अनुक्रमांक सहित सीट पर चस्पा किया गया। शिक्षक विभागीय कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं, सीसी कैमरा और कंट्रोल रूम को कनेक्ट कर देखा गया कि सही चल रहा है या नहीं। पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर भाग दौड़ और कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी से जुड़े कागजात सही किए गए। डीआईओएस ने स्वयं कई विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारी के संबंध में जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गई है। शासन के मंशानुसार परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

---
परीक्षार्थियों पर एक नजर
पंजीकृत परीक्षार्थी 52175
हाईस्कूल इंटरमीडिएट
30826 21349
---
परीक्षा का यह रहेगा समय
बोर्ड परीक्षा में सवा तीन घंटे का समय बच्चों को दिया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे चलेगी। जबकि, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर 5.15 बजे तक चलेगी। सवा तीन घंटे का प्रश्नपत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह वस्तुएं परीक्षा में रहेंगी वर्जित
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए प्रवेशपत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके साथ मोबाइल फोन, कलकूलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके साथ पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
---
जेडी ने परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया
संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। वह जयकिसान इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां परीक्षा के बारे में जानकारी ली। सीसी कैमरे को देखा और जांच करवाया। प्रश्नपत्र की रख-रखाव सील व परीक्षा भवन, सीटिंग प्लान आदि का निरीक्षण किया। कहा कि पूर्ण सूचिता व पवित्रता के साथ कल से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होगी। एक साल गैप होने के बाद हम लोग दोगुना उत्साह के साथ तैयार हैं। इसके साथ ही परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्र भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक नवीउल्ला खां, प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक विजय प्रताप वर्मा, शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, वशिष्ठ प्रसाद, परीक्षा सहायक अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक प्रकाश, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।

---
परीक्षा केंद्रों की संख्या 101
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 101, सेक्टर मजिस्ट्रेट 14, जोनल मजिस्ट्रेट पांच हैं। इसके साथ ही 101 केंद्र व्यवस्थापक बनाएं गए हैं। तीन सचल दस्ता केंद्रों के निरीक्षण के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed