फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tiranga yatra organise

तिरंगा यात्रा में दिखा जोश, गूंजते रहे जयहिंद, वंदे मातरम के नारे

Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra organise
सनई चौराहे पर तिरंगा यात्रा निकालते सदर विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा और भाजपा कार्यक? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तिरंगा यात्रा में दिखा जोश, गूंजते रहे जयहिंद, वंदे मातरम के नारे
विज्ञापन

- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई रैली, हर घर तिरंगा फहराने पर जोर
- ठोठरी में स्कूली बच्चों ने 151 मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकाली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शहर व ग्रामीण क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्राओं में लोगों का जोश दिखा। बाइक से निकली तिरंगा यात्राओं में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। जयहिंद और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तहसील परिसर बाइक रैली निकाली गई। एसडीएम प्रदीप यादव, तहसीलदार आरआर रमन, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, सुरेश तिवारी, विजय गुप्ता, अमीन राजेश मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, महेश्वर, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के ठोठरी बाजार में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने 151 मीटर लंबा तिरंगा के साथ रैली निकाली। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रेम कसौधन, बब्लू पांडेय, रोहित कुमार कसौधन, प्रधानाचार्य मनोज कुमार कसौधन, उमेश कुमार पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। प्रेमचंद मोदनवाल, दृगनरायन सिंह, दिग्विजय सिंह, अंकित सिंह, बब्लू गुप्ता, गादर, गौरी सिह, मुरारी सिंह आदि मौजूद रहे।
वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय लोटन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार ने तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. राजकुमार झा, मनोज पांडेय, ज्ञान पांडेय, सचेंद्र श्रीवास्तव, सोनू उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार इंटर कॉलेज बुढनईया के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी, रामनाथ वर्मा, विवेक कुमार चौधरी, उदयभान साहनी उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत टंड़िया में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान एवं समूह की महिलाओं ने घर- घर तिरंगा लगाया गया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभूनाथ सोनी के नेतृत्व में बढ़नी, बिस्कोहर, बांसी व डुमरियागिंज मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में डिड़ई चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पथरा बाजार चौराहे पर पहुंच कर जनसभा में बदल गई। सुनील पाठक, रमेश धर द्विवेदी, मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, महेंद्र, राम लखन गुप्ता शामिल रहे।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में शनिवार को बजे नगर पंचायत इटवा स्थित डाक बंगले से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुधीर कुमार त्रिपाठी, गजेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, मंतोष पाठक, राम तेज शुक्ल, शिवजी तिवारी, बब्बू मिश्रा, अनिल जायसवाल, कक्कू मिश्रा, निपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित सपा कार्यालय से रविवार को सपा विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों में तिरंगा वितरण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद बब्बू, सोहेल फारुकी, बच्चा राम बौद्ध, मलिक फुजैल अहमद, इरफान मिर्जा, मलिक सईद मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी गौरव यात्रा पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय इटवा से पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी विश्व विजय सिंह मौजूद रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, दशरथ चौधरी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

कपिलवस्तु प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्थित अलीगढ़वा बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया। सीओ प्रदीप यादव एवं अखिलेश वर्मा मार्च में शामिल हुए। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, एसएसबी, मदरसा एवं स्कूल के बच्चों एवं कराटे खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय परिसर से कुर्मी पचंगवा तक तिरंगा रैली निकाली एवं झंडा वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed