फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thyroid test is closed for 12 days in medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में 12 दिन से बंद है थायराइड जांच

Fri, 02 Jun 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thyroid test is closed for 12 days in medical college
मेडिकल कॉलेज के पैथालोजी में ब्लड जांच करने के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। 
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल लैब में 12 दिन से थायराइड की जांच नहीं हो रही है। इस कारण मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांच कराने की मजबूरी है। इस जांच के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, इसके बावजूद भी रिएजेंट के अभाव में जांच थम गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर दिन करीब 12 सौ मरीज पहुंच रहे हैं। स्त्री व प्रसुति रोग विभाग सहित अन्य विभागों के डॉक्टर थायराइड की जांच लिखते हैं तो मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जेब ढीली करनी पड़ती है। सरकारी अस्पताल में थायराइड जांच का शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि निजी अस्पतालों में करीब 600 रुपये यह जांच हो रही है। सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी में लाइन लगाकर सैंपल जमा करने वाले मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जाने की नौबत आ रही है। सबसे अधिक समस्या गर्भवती महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन


थायराइड जांच के लिए शुल्क अधिक देना पड़ा, जबकि परेशानी भी हुई। एक सप्ताह पहले आई थी ,इतना समय बीतने के बाद आई तो भी जांच नहीं हो सकी।
-रुकमणी
----
पैथोलॉजी में लाइन लगाकर सैंपल दिया तो पता चला कि थायराइड की जांच नहीं हो रही है। जिस जांच का शुल्क जमा हा रहा है, उसका रिएजेंट नहीं समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामबेलास
--------
थाइराड जांच के रिएजेंट के लिए आर्डर दिया गया है। निर्धारित कंपनी की ओर से रिएजेंट की आपूर्ति करने में देर की गई है। जल्द ही जांच शुरू कराई जाएगी।
-डॉ. एके झा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed