फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thursday was the coldest day in the season

Siddharthnagar News: सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार

Thu, 29 Dec 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day in the season
शहर में कड़ाके की ठंड में कोहरे में आवागमन करते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। धूप नहीं निकलने और उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के कारण लोग घर में दुबके रहे।
तीसरे दिन धूप नहीं होने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। लोग घरों में रूम हीटर और अलाव के सहारे लोग ठंड भगा रहे हैं। जिनके परिवार में बच्चे और बुजुर्ग हैं, वे घर में रहते हुए पूरी सतर्कता बरते हैं। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, यहीं कारण है कि बाजारों और चौराहों पर भी ठंड का कर्फ्यू नजर आया। अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से कम हुआ और 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान लगातार 20 डिग्री से नीचे बने रहने के कारण दिन भर ठंड एवं गलन का असर बना रहा। सुबह कोहरा छाया रहा, इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत अनुगामी कोल्ड फ्रंट (शीताग्र) के प्रभाव से सतही स्तर पर ठंडे पर्वतीय एवं मरूस्थलीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क एवं ठंडी पछुवा/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ठंड में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed