फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Place for Kanhaiya Rajendra and Lalji in the regional committee

Siddharthnagar News: क्षेत्रीय कमेटी में कन्हैया राजेंद्र व लालजी को जगह

Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Place for Kanhaiya Rajendra and Lalji in the regional committee
सिद्धार्थनगर। भाजपा द्वारा घोषित किए गए क्षेत्रीय कार्यसमिति गोरखपुर की कमेटी में जिले के तीन नेताओं का नाम शामिल है। इनमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को मंत्री बनाया गया है जबकि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके राजेंद्र प्रसाद पांडेय को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी को क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। इन लोगों के पदाधिकारी बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया है।
विज्ञापन

भाजपा की नई कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए कन्हैया पासवान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी में महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष रह चुके है। वह पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। बृहस्पतिवार देर रात को क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने हाइडिल तिराहे पर पटाखा फोड़कर जश्न मनाते हुए कन्हैया पासवान का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए राजेंद्र प्रसाद पांडेय भाजपा के खेसरहा मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुके है। इसके अलावा वह रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रहे है। उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बांसी के माधव प्रसाद त्रिपाठी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed