{"_id":"69ee5308311a53539f08ad81","slug":"throats-drying-up-in-the-heat-the-hand-pump-and-water-cooler-at-the-temple-failed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157238-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी में सूख रहा गला, मंदिर पर लगे हैंडपंप वाटर कूलर दे गए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी में सूख रहा गला, मंदिर पर लगे हैंडपंप वाटर कूलर दे गए जवाब
Sun, 26 Apr 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ पल्टादेवी मंदिर परिसर में खराब पड़े इंडिया मार्का हेंडपंप।
चिल्हिया। क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ पल्टा देवी मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर, इंडिया मार्का नल, साधारण नल और लगे टोंटी टूट कर खराब हो गए हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं है। परिसर में बैठने के लिए बनाए सीमेंडेट बेंच और कुर्सियां टूट चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
शक्तिपीठ पल्टा देवी मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पड़ोसी देश नेपाल सहित भारत के कई जिले से लोग दर्शन करने आते हैं। साल के सभी दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ रहती है। लग्न में मुंडन, एंगेजमेंट, शादी-विवाह, उपनयन संस्कार सहित अन्य शुभ कार्य इस मंदिर में आयोजित किए जाते हैं। लग्न का सीजन है और भीषण गर्मी भी लेकिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए पानी पीने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। वाटर कूलर खराब है, परिसर में लगे सारे नल भी जवाब दे चुके हैं। एक-दो को छोड़कर पानी वाली टोंटी भी खराब पड़ी है, जिससे लोग प्यास बुझाने के लिए बोतल के पानी पर निर्भर है। मंदिर पर आए हुए गिरिजेश पाल, सूरज साहनी, बबलू ने बताया कि मंदिर पेयजल की समस्या है। परिसर की सारे नल खराब हैं। इस भीषण गर्मी और शरीर झुलसा देने वाली धूप में प्यास बुझाने के लिए बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ा है। इससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाता है। मंदिर परिसर में उचित बैठने का व्यवस्था भी नहीं है। लोगों ने कहा कि मंदिर पर सुविधा की कोई विशेष व्यवस्था नहीं है।
-- -
बोले श्रद्धालु
इस भीषण गर्मी में पल्टा देवी मंदिर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नल और वाटर कूलर खराब है, जिससे मजबूर होकर बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।
- मधुर श्याम
-- -
पल्टा देवी मंदिर दर्शन के बाद मंदिर परिसर बैठने के लिए मन किया, लेकिन कहीं भी बैठने की व्यवस्था नहीं मिली। परिसर में लगीं सीमेंडेट कुर्सी-बेंच सब टूट गए हैं।