फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three village hot spots declared

नदवलियां, असिधवा और भाद मुस्तहकम हॉटस्पॉट घोषित

Mon, 18 May 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Three village hot spots declared
बांसी तहसील के हॉटस्पॉट क्षेत्र असिधवा गांव में बने बैरिकेटिंग पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नदवलियां, असिंधवा और भाद मुस्तहकम हॉट स्पॉट घोषित
विज्ञापन

असिंधवा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव, तीन महिलाएं शामिल
डीएम, एसपी की ओर से हॉट स्पॉट गांवों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर जिला प्रशासन ने नदवलियां, असिंधवा और भाद मुस्हतकम गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इन तीन गांवों को सील कर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम और एसपी इन हॉटस्पॉट की मानीटरिंग कर रहे हैं।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत जोगिया ब्लॉक के ग्राम नदवलियां में होम क्वारंटीन के दौरान दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बांसी तहसील के ग्राम असिंधवा में मुंबई से आए एक परिवार में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। शोहरतगढ़ ब्लॉक के भाद मुस्हकम गांव में भी तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तीन गांवों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील करने का आदेश जारी किया है। डीएम ने कहा कि हॉट स्पॉट स्थलों के आसपास निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दस बिंदुओं पर हिदायत
घोषित हॉट स्पॉट वाले स्थलों पर 10 बिंदुओं का अनुपालन करने का आदेश डीएम ने जाहरी किया है। इसके तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश और निकास पर रोक, इन क्षेत्रों के सभी स्कूलों, कार्यालयों को बंद करने, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों को बंद करने, विविध कार्यक्रमों पर रोक, साफ-सफाई बेहतर रखने, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिस्टिंग और डोर-टू-डोर सर्वे करने जैसे बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 47 पॉजिटिव मरीज मिले
कोविड-19 के तहत रविवार को नौ पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब तक जिले में संख्या 47 हो गई है। जनपदीय नोडल अधिकारी सेंपल डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि जनपद में अभी तक 1281 व्यक्तियों के 1353 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें पॉजिटिव 47 है। जबकि निगेटिव 1059 हैं। अभी तक 248 सैंपल की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed