{"_id":"6793ceb82350cafd8409c8c3","slug":"three-tier-surveillance-on-the-border-every-person-will-be-monitored-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131278-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बॉर्डर पर त्रिस्तरीय निगरानी हर व्यक्ति पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बॉर्डर पर त्रिस्तरीय निगरानी हर व्यक्ति पर रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड में है। सीमा पर त्रिस्तरीय जांच के तहत आने वाले हर शख्स की सघन जांच शुरू कर दी गई। संदिग्धों और अपरिचित चेहरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती छह थानों की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।
खुफिया एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस नेपाल से सटे गांवों में हाल में आकर ठहरने वालों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अगर किसी संदिग्ध के बारे में जानकारी मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जिले के अन्य हिस्सों में होटल और लॉज पर पुलिस की नजर रहेगी, जिससे देश विरोधी तत्व कुछ कर न सकें। यह इसलिए कि सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा पार करने की कोशिश करते हुए चीन सहित अन्य देश के संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिले की 68 किमी सीमा नेपाल से सटी है। मित्रवत संबंधों के कारण दोनों देशों की सीमाएं खुली हैं। खुली सीमा का लाभ उठाकर कई बार संदिग्ध सीमा पार करते हुए पकड़े गए हैं। वहीं, पूर्व में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे आतंकी संगठन के लोगों ने सीमा से सटे नेपाल में बैठकर मूवमेंट चलने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में दे चुके हैं।
ऐसे में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, चुनाव या फिर देश के किसी में आतंकी घटना होती है, तो सीमा पर अन्य दिनों की तुलना में सतर्कता और बढ़ा दी जाती है। सुरक्षा एजेंसियां और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड में आ जाती है।
बाॅर्डर पर चेकिंग और गश्त के साथ- साथ सीमा से सटे गांवों में हाल फिलहाल में आए बाहर से आए लोगों को लेकर अलर्ट रहती है।
जानकारी मिलते ही ऐसे लोगों को ट्रेस करने के साथ- साथ उनके आने के कारण के बारे में जानकारी लेती है।
जैसा की गणतंत्र दिवस को देखते हुए इस बार भी शुरू कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह रखने व गश्त बढ़ाने की हिदायतों के बाद सीमा सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियां व पुलिस सतर्क हो गई हैं। नेपाल से आने वाले हर कच्चे-पक्के मार्ग पर भी नजर रखी जा रहा है।
अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो उससे पूछताछ करने के साथ ही उसका नाम और पता नोट किया जा रहा है। दिन और रात्रि में भी सीमावर्ती इलाके में आने- जाने वाले बाइक और चार पहिया वाहन की जांच की जा रही है। ककरहवा, खुनुवा, बढ़नी सहित अन्य मुख्य रास्ते जहां से लोगों इसपार से उसपार जा रहे हैं, वहां पर चेकिंग की जा रही है।