{"_id":"6ab421d371b397a57701a19a","slug":"three-players-selected-for-the-state-level-badminton-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165168-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली में शामिल जनपद के छात्र। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हसुड़ी औसानपुर, भनवापुर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। श्लोक, मोहम्मद बिलाल और गुरु प्रसाद प्रजापति जनपद स्तरीय बेसिक/जनपदीय और मंडलीय ट्रायल में चयनित होने के बाद बरेली पहुंच चुके हैं।
जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक बरेली के स्वर्गीय डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के साथ टीम कोच मुकेश कुमार, सहायक अध्यापक, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हसुड़ी औसानपुर भी मौजूद हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रविंद्र सिंह गुर्जर, राजकुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अवधेश कुमार भारती, अजय बरनवाल, सुनील कुमार और मुस्तन शेरुल्लाह आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।