फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three people asked for their dreams, took out the slip and got their dreams written

Siddharthnagar News: तीन लोगों ने सपने पूछे, पर्ची निकाली तो लिखे मिले उनके सपने

Sat, 28 Jan 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three people asked for their dreams, took out the slip and got their dreams written
सिद्धार्थनगर महोत्सव में जादू शो दिखाते जादूगर सम्राट। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीन लोगों ने सपने पूछे, पर्ची निकाली तो लिखे मिले उनके सपने
विज्ञापन

-सिद्धार्थनगर महोत्सव में जादू देख रोमांचित हुए लोग
- जादूगर सम्राट के शो में गड़गड़ाती रहीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में पहले दिन शनिवार शाम लोग जादू शो में रोमांचित हो गए। सम्राट जादूगर ने भीड़ के बीच बैठे तीन लोगों से उनके सपने पूछे और बॉक्स से पर्ची निकाली तो उनके सपने उस पर लिखे मिले। उसके बाद तालियां गड़गड़ाने लगीं।
जादूगर सम्राट के शो में उन्होंने एक महिला से पूछा कि उनका सपना क्या है? उन्होंने बताया तो जादूगर ने एक अलग अंदाज से बॉक्स से पर्ची निकाली और जो सपने उन्होंने बताए थे, वही बात लिखी थी। फिर उन्होंने दो पुरुषों से सपने पूछे और उनकी पर्ची भी सही निकली। उसके बाद बैठे लोगों के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा होने लगी जो कुछ दिन से चर्चा में बने हैं।
विज्ञापन

जादूगर ने एक बालिका को बुलाया, उसके गले में मोती की माला डाली। उसके निकाला और टुकड़े-टुकड़े काटकर गिलास में डालकर ऊपर फेंका तो माला आपस में जुड़ गई।उसके बाद उन्होंने छड़ी और कुर्सी के माध्यम से जादू की कला दिखाई। इसी प्रकार जादू शो में लोग आनंदित और रोमांचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आज के कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे से- कालानमक उत्पादन एवं विपणन पर गोष्ठी
दोपहर 2:00 बजे से - स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
दोपहर 3:00 बजे से- स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
शाम 4:00 बजे से- स्थानीय कवि सम्मेलन
शाम 6:00 बजे से-लोक गायिका राधा श्रीवास्तव की प्रस्तुति
रात 8:00 बजे से- कव्वाली पेश करेंगे वारसी ब्रदर्श
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed