फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three people arrested with stolen goods

Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested with stolen goods
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पतिराजगंज बाजार के तिराहा के पास से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों चोर चोरी के सामान को कहीं बेचने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर चोरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के टोला नौडिहवा स्थित मौर्या ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में 19 सितंबर को चोरी हो गई थी। चोर दुकान से चालीस हजार रुपये नकदी के साथ तौलने वाला तराजू, पंखा व जरूरी कागजात समेट ले गए थे। पुलिस चोरी को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पति राजगंज बाजार तिराहा के पास तीन लोग तराजू, पंखा आदि सामान को बेचने के लिए कहीं जा रहे हैं। पुलिस को देख तीनों चोर वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनको दबोच लिया। तीनों चोर दिनेश व रजनीश निषाद निवासी तौलिहवा और राजकुमार निवासी बालानगर थाना कठेला के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के पास से इलेक्ट्रानिक तराजू, पंखा, छह हजार रुपये, एटीएम, पासबुक आदि कागज बरामद किया है। थाना अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्या ने कहा कि तीनों चोरों को न्यायालय भेजा गया है, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed