फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three-member committee will investigate MLA's complaint

Siddharthnagar News: विधायक की शिकायत की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three-member committee will investigate MLA's complaint
विधायक ने पीडब्ल्यूडी पर भूमिपूजन व लोकार्पण की सूचना न देने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा की पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के संबंध में की गई शिकायत की तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। शासन ने कमेटी को तीन दिन में स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं। विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह व प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिलकर शिकायत की थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा उन्हें भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण की सूचना न देने का आरोप लगाया था।

इसके अलावा उन्होंने विभाग द्वारा भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में बिना उनकी मौजूदगी के उनके नाम का शिलापट्ट लगवाने का भी आरोप लगाया था। राज्यमंत्री ने पीडब्लूडी प्रमुख सचिव को विधायक की शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए थे। विशेष सचिव विनोद कुमार ने पीडब्लूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजकर मुख्य अभियंता परिवाद राजीव कुमार, पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता आरएन सिंह व पीडब्ल्यूडी इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य अभियंता विजय सिंह की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में जांच आख्या शासन में भेजने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed