{"_id":"69bda8dc38bc0a630d0da508","slug":"three-lakh-rupees-returned-to-the-account-of-the-millionaire-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155330-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करोड़पति के खाते में वापस हुए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करोड़पति के खाते में वापस हुए तीन लाख
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाने की साइबर सेल की मदद से महिला करोड़पति के खाते से उड़ाए गए तीन लाख रुपये शुक्रवार को वापस हो गए। रुपये मिलने से महिला खुश हो गई।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के सैनी गांव निवासी करोड़पति पत्नी सत्यप्रकाश द्विवेदी के बैंक खाते से अचानक तीन लाख रुपये उड़ गया। इस बात की जानकारी तब हुई जब वह बैंक पर रुपये निकालने के लिए गईं। इसके बाद जानकारी इटवा पुलिस को दी। इसके बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ संजय मिश्र की अगुवाई वाली टीम ने छानबीन शुरु की। इटवा की साइबर सेल की मदद से शत-प्रतिशत तीन लाख रुपये की रिकवरी हो गई। पूरी धनराशि करोड़पति की खाते में वापस हो गई। संवाद