फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three experts were found, but patients are not getting treatment

Siddharthnagar News: तीन विशेषज्ञ मिले, लेकिन मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार

Mon, 09 Dec 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three experts were found, but patients are not getting treatment
मेडिकल कालेज का प्रशासनिक भवन। 
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्था को पटरी पर लाने की सारी कोशिश नाकाम हो रही है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी के कारण सर्जरी बंद है, जबकि अल्ट्रासाउंड जांच भी नहीं हो रही है। ठंड के सीजन में हृदय रोग के मरीज बढ़ गए हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से तीन विभागों के विशेषज्ञों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज लगा दी गई, लेकिन वर्तमान में इनमें से कोई भी इलाज नहीं कर रहा है। यहीं कारण है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया व कार्डियोलॉजी के डाॅक्टर नहीं हैं। इस कारण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन-तीन दिन ड्यूटी लगाई है। सीएचसी अधीक्षक शोहरतगढ़ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी का कार एक्सीडेंट होने के कारण वह अवकाश पर हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में ओटी पर ताला लटक रहा है। जनरल सर्जरी, आर्थो सर्जरी, ईएनटी और डेंटल सर्जरी बंद है। एक ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी हैं, जिनके भरोसे सिजेरियन डिलीवरी कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार पांडेय की ड्यूटी लगाई है, लेकिन सात माह से चिकित्सा अवकाश पर हैं। इस कारण दिल के मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सीएमएस के अधीन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव रंजन सिर्फ कोर्ट केस और मेडिकोलीगल का कार्य कर रहे हैं। इस कारण डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा के मेडिकल कॉलेज से जाने के बाद से अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई है। गर्भवती महिलाओं की जांच भी नहीं हो रही है, जबकि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश के अनुसार गायनिक डॉक्टरों को ही गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करनी है, लेकिन इन डॉक्टरों को प्रशिक्षण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेसरहा सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी शंकर पाल की ड्यूटी तीन दिन के लिए मेडिकल कॉलेज में लगाई गई है। सीएमओ ने 19 नवंबर को उन्हें बुधवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में जांच करने का आदेश दिया है, लेकिन वे अवकाश पर हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो रही है।



वर्जन

तीन डॉक्टर विशेषज्ञ डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। इनमें दो डॉक्टरों का स्वास्थ्य खराब है। जबकि तीसरे डॉक्टर को ज्वाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

-डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed