फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three electric poles fell down, chaos in the village

बिजली के तीन पोल टूटकर गिरे, गांव में अफरातफरी

Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three electric poles fell down, chaos in the village
बिजली के तीन पोल टूटकर गिरे, गांव में अफरातफरी
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के पिपरा पड़रुपुर गांव में तीन दशक पुराने लकड़ी के तीन खंभे तार सहित रविवार दोपहर में गिर गए। खंभे गिरने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराई तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली खंभे और तार गिरने से कोई घायल नहीं हुआ।
पिपरा पड़रुपुर गांव में तीन दशक पुराने जर्जर लकड़ी के खंभे से एलटी तार से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। रविवार को लगभग एक बजे लकड़ी के तीन खंभे जर्जर होकर गिर गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उबैदुल्लाह, नइम अहमद, महमूद अहमद, मोहम्मद सईद, जमियत अली, रुआब अली, सरफराज, इरसाद, अकराबूंनिशा, अलीहसन, मोहम्मद फारुख, इरफान, नाजिर आदि का कहना है कि गांव में 11 लकड़ी के जर्जर खंभों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इनको बदलने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई, परंतु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खंभे गिरने पर जेई व एसडीओ विद्युत को सूचना दी गई, परंतु कोई जिम्मेदार अभियंता मौके पर नहीं पहुंचे। लाइनमैन ने बिजली आपूर्ति बंद करके वापस चला गया। खेसरहा फीडर के एसडीओ रितेश प्रसाद का कहना है कि रविवार छुट्टी है। सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed