फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three Divorce Complaint Arrested

महिला थाने पहुंची तीन तलाक की शिकायत

Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three Divorce Complaint Arrested
महिला थाने में आयोजित नई किरण सुनवाई में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। आपसी विवाद में सुलह के लिए आयोजित नई किरण कार्यक्रम के दौरान रविवार को महिला थाने पहुंची एक महिला ने पति पर तीन तलाक बोलकर घर से भगा देने का मामला रखा। पुलिस का कहना है कि अगली सुनवाई पर उसके साथ पति को भी बुलाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

चिल्हिया क्षेत्र के जमुनी बंजाराडीह गांव की निवासी कसीरुन्निशा ने थाने में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व शोहरतगढ़ के महथा बाजार बंजाराडीह गांव निवासी हैदर रजा से हुई थी। शादी के बाद ही शौहर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसी दौरान एक बेटे ने जन्म लिया। कुछ माह पहले शौहर उसे व बेटे को अपने साथ मुंबई ले गया। वहां उसे मारा-पीटा और दहेज में गाड़ी की मांग की। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों के सामने तीन बार तलाक बोल कर साथ रखने से इन्कार कर दिया। मुंबई में महिला थाना, महिला सशक्तीकरण कार्यालय गई, मगर कोई सहायता नहीं मिली। इसी दौरान शौहर ने गांव वापस आकर दूसरी शादी कर ली। कोर्ट में शादी रुकवाने के लिए वाद भी दाखिल किया था, मगर राहत नहीं मिली। अब शौहर मुंबई में रह रहा है। 
विज्ञापन

महिला ने पुलिस के सामने सवाल रखा कि बेटे के साथ कहां रहे। इसी बीच थाने में मौजूद हैदर रजा के पिता करीम उर्फ झिंगई ने तीन तलाक और बेटे की दूसरी शादी की बात को झूठा आरोप बताया। शिकायतकर्ता महिला पर ही कई आरोप लगाए। महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने कहा कि शिकायतकर्ता के पति हैदर को अगली सुनवाई के लिए मुंबई से यहां पहुंचने का नोटिस भेज रहे हैं। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर सुनवाई की जाएगी। कांउसलर डॉ. विनय कांत मिश्र के मुताबिक तीन तलाक की मौखिक शिकायत करने वाली महिला ने प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। अगली सुनवाई पर दोनों की बात से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस दौरान काउंसलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शमशुल हक, एसआई संगीता विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed