{"_id":"6003194e8ebc3e2e246b1d11","slug":"three-corona-found-infected-siddharthnagar-news-gkp381172375","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 4050 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3954 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 48 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक तीन संक्रमित पाए गए। इनमें मिठवल ब्लॉक के खजुरिया गांव में एक संक्रमित मिला। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के छिल्लाइया बाजार में दो संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।