{"_id":"587a65594f1c1b2e53ba7eee","slug":"three-chinese-nationals-arrested-with-foreign-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मुद्रा के साथ तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी मुद्रा के साथ तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
तस्कर
कपिलवस्तु। काठमांडू होते हुए नागढंगा से रसुवा नाके को पार करने की फिराक में तीन चीनी नागरिकों को चार करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार भोर तीन बजे वाहन से कुछ विदेशी लोगों के आने की खबर पर प्रहरी ने रसुवा नाके के पास गाड़ी को रोकवा कर जांच पड़ताल की। तीन चीनी नागरिकों से चार करोड़ चालीस लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। नेपाली प्रहरी के अनुसार इन लोगों के तार सोना तस्करों से जुड़े हुए हैं।
अपराध अनुसंधान महाशाखा नेपाल ने प्रहरी की मदद से तीन चीनी नागरिकों को भारी भरकम राशि के साथ शनिवार भोर में पकड़ा। नेपाली नंबर के पर्यटक वाहन में तीन चीनी नागरिक नागढ़ुंगा से रसुवा नाके को पार करने की फिराक में थे। पकड़े गए लोगों के पास से 2 लाख 60 हजार अमरीकी डॉलर, 18 हजार यूरो और आस्ट्रेलियन डॉलर बरामद किए गए हैं। इस संबंध में अपराध अनुसंधान महाशाखा के एसएसपी सर्वेंद्र खनाल ने बताया कि पकड़े गए लोग नकदी रखने के वाजिब कारण न बता सके, जिससे उन्हें हिरासत में लिया गया है। सोना तस्करों से मिलीभगत की आशंका है पूछताछ की जा रही है।