फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thought alive and kept dead in deep freezer, when breathing started, taken to hospital

Siddharthnagar News: जिंदा को मृत समझ रख दिया डीप फ्रीजर में, सांस चली तो ले गए अस्पताल

Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thought alive and kept dead in deep freezer, when breathing started, taken to hospital
जिंदा को मृत समझ रख दिया डीप फ्रीजर में, सांस चली तो ले गए अस्पताल
विज्ञापन


- सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के सिकहरा गांव का मामला
- बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई अकरम की मौत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भारतभारी (सिद्धार्थनगर)।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव में बुधवार को एक जिंदा व्यक्ति को मृत समझ कर गांव और परिवारवालों ने उसके शरीर को डीप फ्रीजर में रख दिया। बॉडी को दफन करने की तैयारी भी होने लगी। इसी बीच करीब दो घंटे बाद किसी की नजर उस पर पड़ी तो शरीर में हरकत दिखी। यह देख परिवार के लोग खुश हो गए। उन्हें पहले सीएचसी फिर बस्ती के कैली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक घंटे बाद ही वहां उनका निधन हो गया। इस दौरान सोशल मीडिया में मृत व्यक्ति को जिंदा हो जाने की खबरें वायरल होने लगीं।
सिकहरा गांव निवासी 55 वर्षीय अकरम मुंबई में भंगार का कारोबार करते थे। वह अपने परिवार के मुंबई में रहते थे। अकरम के रिश्तेदार इरशाद से पता चला कि अकरम को मुंबई में सोमवार को हृदय की बीमारी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद वह कोमा में चले गए। मुंबई में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो अस्पताल की टीम के साथ उन्हें ऑक्सीजन लगाकर घर भेज दिया गया। बुधवार सुबह करीब चार बजे एंबुलेंस सिकहरा गांव पहुंची। बीमार अकरम को उनके घर पहुंचा कर टीम चली गई। एंबुलेंस में आए डाक्टर ने जाते-जाते बताया था कि हालत नाजुक है। दो चार घंटे तक यह जीवित रह सकेंगे। एंबुलेंस के जाने के कुछ देर बाद उनकी सांस बंद होने स्थिति सामने आ गई। लोगों ने समझ लिया कि अकरम की मौत हो गई। उसके बाद उनके शरीर को डीप फ्रीजर में डाल दिया गया।
विज्ञापन

चल रही थी दफन करने की तैयारी..शरीर में आ गई जान
अकरम की मौत हो जाने का मान कर गांव में कब्र खोदकर भी तैयार कर दी गई। दफन करने की तैयारी चल ही रही थी कि उसी समय डीप फ्रीजर में रखे अकरम की शरीर में कुछ हरकत हुई। नजदीक जाने पर पता चला कि उनकी सांस चल रही है। आनन-फानन उन्हें बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उपचार करने के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बस्ती के कैली अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बुधवार दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान अकरम की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed